4जी0 नेटवर्क कनेक्टिविटी का उद्घाटन किया


दिनांक 10दिसम्बर 2020 को महाविद्यालय में माननीय विधायक श्री कैलास चन्द्र गहतोड़ी जी ने शासन द्वारा प्रदत्त 4जी0 नेटवर्क कनेक्टिविटी का उद्घाटन किया। इसी के साथ सम्पूर्ण महाविद्यालय परिसर वाईफाई युक्त हो गया। जिससे महाविद्यालय में कार्यालय तथा समस्त छात्र छात्राएं को पठन पाठन में लाभ होगा। महाविद्यालय प्राचार्य ने स्वागत स्वरूप पुष्पगुच्छ से तथा प्रोफेसर डाॅ0 आर0एन0पाण्डेय जी ने शाल ओढ़ाकर विधायक जी का सम्मान किया। प्राचार्य डाॅ0 (प्रो0) आभा शर्मा ने महाविद्यालय की प्रगति व समस्याओं से अवगत कराते हुए छात्रहित में 200 कुर्सी, 200 मेज, 02 इनवर्टर 04 बैट्री, 01 जनरेटर की मांग की जिसे मा0 विधायक जी ने मार्च 2021 तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया। प्राचार्य ने महाविद्यालय परिवार की ओर स्मृतिचिन्ह मा0 विधायक जी को भेट किया। उपजिलाधिकारी श्री हिमांशु कफल्टिया सम्पूर्ण कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
