राजकीय महाविद्यालय बनबसा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की शिक्षार्थी वंदना नयाल को मिला स्वर्ण पुरस्कार
राजकीय महाविद्यालय बनबसा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी नैनीताल, अध्ययन केंद्र 16101 की शिक्षार्थी वंदना नयाल को मिला स्वर्ण पुरस्कार –
आज का दिन उत्तराखंड के लिए बेहद खास है। राजकीय महाविद्यालय बनबसा, यू. ओ. यू., छात्रा वंदना नयाल ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के 9वें दीक्षांत समारोह में एम.ए. समाजशास्त्र में गोल्ड मेडल जीतकर सभी को गौरवान्वित किया है। वंदना ने अपनी लगन और मेहनत से साबित कर दिया है कि आकाश छूने के लिए आत्मविश्वास ही काफी है। आइए मिलकर वंदना को बधाई दें और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दें|





