राजकीय महाविद्यालय बनवास में “आरंभ” सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन
राजकीय महाविद्यालय बनवास में “आरंभ” सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित किया गया , जिसमें कॉलेज के प्राचार्य, स्टाफ, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिखर चंद, पूर्व छात्र संघ के सभी पदाधिकारी और कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में थानाध्यक्ष बनबसा श्री लक्ष्मण सिंह जगवाण जी ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित रहे । इसके अतिरिक्त, स्थानीय गायक धर्म जी (धरमू दा) और मुबारक मार्ग तथा उनकी टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए राजकीय महाविद्यालय बल्वाकोट के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सुभाष वर्मा जी भी उपस्थित रहे।
कॉलेज के पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों राहुल भंडारी, शिखर चंद, अंजलि चंद, विशाल कुमार और अन्य छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सफल आयोजन में अपना सहयोग प्रदान किया।
“आरंभ” एक रोचक और रोमांचक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। बाहर से आए हुए अतिथियों, गायकों और नर्तकों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा और सभी ने इसका आनंद लिया |



