आज का वेबिनार: UCC का उत्तराखण्ड में क्रियान्वयन एवं चुनौतियाँ |
आज दिनांक 12 फरवरी 2025 को राजकीय महाविद्यालय बनबसा, चम्पावत (उत्तराखण्ड) एवं राजकीय महाविद्यालय टनकपुर, चम्पावत (उत्तराखण्ड) के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा एक विशिष्ट व्याख्यान (ऑनलाइन) का आयोजन किया गया।
विषय था: UCC का उत्तराखण्ड में क्रियान्वयन एवं चुनौतियाँ
कार्यक्रम का संचालन राजकीय महाविद्यालय बनबसा के हिंदी विभाग के प्राध्यापक श्री हेम कुमार गहतोड़ी द्वारा किया गया।
राजकीय महाविद्यालय बनबसा के राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुधीर मलिक एवं राजकीय महाविद्यालय टनकपुर के प्राध्यापक डॉ. सुल्तान सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रो. डॉ. आर. एस. भाकुनी, Dyp-Director Higher Eduction Haldwani Uttarakhand, ने UCC के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने UCC के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और इसके क्रियान्वयन से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा की।
प्रो. भाकुनी जी ने अपने वक्तव्य में UCC के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह देश की एकता और अखंडता के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष श्री प्रकाश लखेड़ा जी ने भी अपना अमूल्य समय webinar में दिया |
राजकीय महाविद्यालय चम्पावत के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. प्रो. आनंद प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, वक्ताओं, और webinar में जुड़े सभी छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया ।
वेबिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और अन्य लोग जुड़े। सभी ने कार्यक्रम को बहुत ही उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया।




